सोनभद्र

खंडहर में तब्दील हुआ शौचालय: स्वच्छ भारत मिशन को मुंह चिढ़ाता ब्लॉक परिसर का हाल”

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर विकासखंड के ब्लॉक परिसर में वर्ष 2021-22 में निर्मित शौचालय इन दिनों खंडहर का रूप धारण कर चुका है। कभी स्वच्छता अभियान के प्रतीक के रूप में बनाए गए इस शौचालय की दीवारें अब जर्जर हो चुकी हैं, जबकि अंदर और आसपास घास-फूस तथा झाड़ियां उग आई हैं।स्थिति यह है कि अब इस शौचालय का उपयोग न तो आमजन करते हैं और न ही ब्लॉक मुख्यालय के कर्मचारी। बदहाल हालात के बीच शिलापट्ट पर अंकित निर्माण वर्ष मानो धूल फांक रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। एक ओर केंद्र और राज्य सरकार स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही हैं, ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द शौचालय की मरम्मत कराकर इसे उपयोग योग्य बनाया जाए, ताकि स्वच्छ भारत मिशन की भावना साकार हो सके।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App