रायपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 4 आरोपी को किया गिरफ्तार

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) रायपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 4 आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी सदरराज सोनकर के पर्यवेक्षण में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रायपुर पुलिस द्वारा चोरी की बाइक बरामद करने एवं संलिप्त चार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। रायपुर पुलिस कजियारी मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही इसी दौरान चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उक्त बाइक के संबंध में थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 151/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
आरोपी ने बताया कि उक्त बाइक को दूबेपुर वैनी निवासी घिस्सू उर्फ कलामुद्दीन पुत्र दुक्खू के साथ मिलकर चोरी की गयी थी। घटनाक्रम के अनुसार अभियुक्तगणों ने पोखरा बैनी गेट से एक नई हीरो स्प्लेंडर चोरी की तथा उसे छिपाकर रखने के बाद अनुज कुमार (निवासी रामपुर कमहारिया) व उसके साथियों गोलू कुमार एवं आकाश कुमार को बुलाया। सभी अभियुक्त मोटरसाइकिल को लेकर भभुआ व सासाराम (बिहार) तक गये तथा उसे बेचने का प्रयास किया, किंतु असफल रहे। बाद में मोटरसाइकिल को भभुआ में एक दुकानदार के यहां मरम्मत के बहाने खड़ा कर दिये और पुनः सोनभद्र लौट आये। आज पुनः वही मोटरसाइकिल लेकर आते समय पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि पहचान से बचने हेतु मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट हटा दिया गया था तथा चेचिस नंबर रेती से रगड़ दिया गया था। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में धारा 303(2), 317(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1. प्रदीप कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम वैनी थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, उम्र 19 वर्ष।
2. गोलू कुमार पुत्र रामबली निवासी ग्राम रामपुर कमहारिया थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, उम्र 17 वर्ष।
3. आकाश कुमार पुत्र रामाज्ञा निवासी ग्राम रामपुर कमहारिया थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, उम्र 18 वर्ष।
4. अनुज कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम रामपुर कमहारिया थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 दिलीप सिंह यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 सूबेदार यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
3. मु0हे0का0 अखिलेश राय थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
4. का0 रोहित यादव, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।



