सोनभद्र

दो दिवसीय अंतरराज्यीय बालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) युवा जन कल्याण सेवा संस्थान डोडहर के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराज्यीय बालीबाल का उदघाटन शनिवार को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दुद्धी हरिराम चेरो विशिष्ट अतिथि के पी पाल अपने सह अतिथियों साथ विधि विधान से पूजन अर्चन कर और फीता काटकर शुरुआत कराया। उदघाटन मैच युवा जन कल्याण सेवा संस्थान डोडहर और चारगोड़ा के बीच खेला गया जिसमें युवा जन कल्याण सेवा संस्थान डोडहर
ने चरगोड़ा को 25-15,25-16 से हराकर जीत हासिल किया। युवा जन कल्याण सेवा संस्थान के संस्थापक राजेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ की ग्रामीण और शहरी लगभग 50टीमें प्रतिभाग करेंगी।

प्रतियोगिता के सभी लीग मुकाबले नॉकआउट के आधार पर खेले जाएंगे। प्रथम दिन ग्रामीण टीम खेलेंगी दूसरे दिन शहरी टीम खेलेगी। दूसरा बेस्ट आफ थ्री मैच युथ क्लब डोडहर और दनुआ के बीच हुआ जिसमे युथ क्लब ने दनुआ को 25/23,32/30 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
निर्णायक की भूमिका में नंदलाल व संजीव सिंह,कमेंटेटर दीपक यादव व रामचरन पनिका ने निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में युवा जन कल्याण सेवा संस्थान के राजेश वैश्य,श्रीकांत, विष्णु दयाल,रूपेश गुप्ता, राम प्रताप,विरेन्द्र, सालिक राम,रामरक्षा,बालमुकुंद, लाल बहादुर,शतीस की अहम भूमी रही। इस मौके पर डॉ विनय श्रीवास्तव, रामरतन, राजेश जायसवाल, सुरेन्द्र सिंह,रामनारायण के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App