सोनभद्र

रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर दीपों से जगमगाया

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) रिहंदनगर, एनटीपीसी परिसर में स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने देव दीपावली को भव्य तरीके से मनाया। सर्वप्रथम मंदिर परिसर में महिलाओं एवं बच्चों ने मनमोहक रंगोली का निर्माण कर रिहंदेश्वर महादेव के साथ-साथ सभी देवी-देवताओं का भव्य श्रृंगार किया। तत्पश्चात हजारों दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी में पूरा मंदिर परिसर अद्भुत छटा बिखेरता दिखा। सैंकड़ों भक्तों एवं दर्शकों के द्वारा इस मनोरम दृश्य को अपने कैमरे में कैद करते हुए देखा गया। पूरा परिसर रिहंदेश्वर महादेव की जय एवं हर हर महादेव के जयघोष से गूंजायमान हो उठा। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने बताया कि देव दीपावली का अर्थ हीं देवताओं की दिवाली है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन देवता गंगा स्नान के लिए पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी एवं कुटुम्ब प्रबोधन के जिला संयोजक अनन्त मोहन ने बताया कि यह पर्व सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यों एवं स्वदेशी आचरण को बढ़ावा देने वाला है। इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शयन आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस उत्सव में उप महाप्रबंधक निशांत कमल, मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद द्विवेदी, आभा द्विवेदी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, आरती देवी, त्रिनेत्र धर तिवारी, नूतन तिवारी, रंगा रेड्डी, रामजी द्विवेदी, श्री कृष्ण भगवान पाठक, अनीता पाठक, अवनीश पांडे, सोनी पांडे, रिंकेश उपाध्याय, हर्षिता उपाध्याय, विजय गुप्ता, भारत भूषण, शशि श्रीवास्तव, पिंटु कुमार, शशिकांत पांडे, प्रिया पांडे, मनोज पांडे, विनोद दुबे, संगीता दुबे, मुकेश त्रिपाठी, अजय दुबे, मनीष दुबे, के० महेश, सुरेश उपाध्याय, योगेन्द्र पांडे, मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम द्विवेदी एवं विजय दुबे के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App