सोनभद्र

सोनभद्र मे शादी कर लूट करने वाली लुटेरी दुल्हन को जेवरात के साथ कमल नयन दुबे ने किया गिरफ्तार

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि) सोनभद्र मे शादी कर लूट करने वाली लुटेरी दुल्हन को जेवरात के साथ कमल नयन दुबे ने किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे दुद्धी क्षेत्राधिकारी राजेश राय के निर्देशन मे म्योरपुर थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन, उसकी माँ व पति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के ₹9500 नगद, एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चाँदी की पायल तथा विवाह के समय पहना गया लाल जोड़ा (साड़ी सहित वस्त्र) बरामद किया गया।

पीड़ित रमेश कुमार पुत्र अजुबा राम निवासी पोसाना, हाल निवास आसाना, जिला जालौर (राजस्थान) द्वारा आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से की गई शिकायत के आधार पर थाना म्योरपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 143/25 धारा 316(2), 318(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पीड़ित के बयान के आधार पर अभियोग में 309(1), 115(2), 352, 351(3) एवं 317(2) धारा का वृद्धि किया गया। मुकदमे से संबंधित आरोपी रानी कुमारी पत्नी रवि रंजन, पुत्री राजेन्द्र निवासी सुपाचुआ म्योरपुर, माया देवी पत्नी राजेन्द्र घसिया निवासी सुपाचुआ म्योरपुर, रवि रंजन मौर्या पुत्र नथुनी मौर्या, निवासी मुण्डीसेमर विंडमगंज को गिरफ्तार का चालान कर दिया है।

आरोपी ने बताया कि वे लोग एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं। गिरोह का सदस्य कृष्णा मौर्या अपने साथियों के माध्यम से विवाह हेतु वर पक्ष से संपर्क करता है, जिससे मोटी रकम वसूली जाती है। इसके बाद नकली विवाह कर दुल्हन के रूप में महिला (रानी) उसका सामान एवं जेवरात लूट लेती है धमका कर उसको भगा देती है। अधिकांश मामलों में पीड़ित दूर राज्यों से आने वाले होते हैं, जो संकोच या दूरी के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा पाते, जिससे गिरोह आसानी से बच निकलता है।

आरोपी ने स्वीकार किया कि उन्होने इसी तरह की वारदात की थी और लूटे गए जेवर बेचने के लिए रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे। लूट की रकम लगभग 1.5 लाख थी, जिसमें से अधिकांश पैसा कृष्णा मौर्या के पास है। गिरोह का मुख्य सरगना कृष्णा मौर्या तथा रानी की माँ माया देवी हैं। रानी पूर्व से शादीशुदा महिला है और रवि रंजन की पत्नी है। इनके पूर्व में किए गए अन्य अपराधों की जानकारी एकत्र की जा रही है।

बरामदगी का विवरण
एक अदद पीली धातु का मंगलसूत्र
एक जोड़ी सफेद धातु (चाँदी) की पायल
9500

गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 कमल नयन दूबे, थानाध्यक्ष म्योरपुर
उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना म्योरपुर
हे0का0 प्रमोद कुमार यादव, थाना म्योरपुर
का0 मनोज कन्नौजा, थाना म्योरपुर
म0का0 सोनम कुमारी, थाना म्योरपुर
का0 रामजीत बिन्द, थाना म्योरपुर

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया
Download App