सोनभद्र

भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में एकल शिक्षक स्थानांतरण से अभिभावकों में आक्रोश

विंढमगंज /सोनभद्र (सुमन गुप्ता)

थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थित एकलौता अर्ध शासकीय भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में एकल अंग्रेजी शिक्षक दिनेश त्रिपाठी के स्थानांतरण की खबर से अभिभावकों में आज नाराज़गी देखी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआईओएस के निर्देश पर प्रधानाचार्य के द्वारा उनका स्थानांतरण किया गया है।स्थानांतरण की सूचना मिलते ही अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार से मुलाकात की और आपत्ति दर्ज कराई। अभिभावकों ने कहा कि आदिवासी बहुल व गरीबी से जूझ रहे क्षेत्र में स्थित अर्ध शासकीय भारती इंटरमीडिएट कॉलेज में एक तो प्रबंध कारणी बीते कई वर्षों से भांग है वहीं दूसरी तरफ पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषय के शिक्षक के जाने से छात्रों की पढ़ाई पर नकारात्मक असर पड़ेगाअभिभावकों ने प्रधानाचार्य से सवाल किया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए आप के द्वारा एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) कैसे दे दी गई। उन्होंने मांग की कि पहले किसी अन्य अंग्रेजी शिक्षक की तैनाती की जाए, तभी मौजूदा शिक्षक को रिलीव किया जाए।अभिभावकों ने चेतावनी दी कि शिक्षा के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर प्रधानाचार्य के द्वारा बिना दूसरे शिक्षक के आए कार्यरत शिक्षक को रिलीफ किया जाता है तो विद्यालय प्रांगण में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि उच्चाधिकारियों के दबाव के कारण हमें ऐसा कदम उठाना पड़ा है परंतु विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के हितों को देखते हुए बिना दूसरे शिक्षक के आए कार्यरत शिक्षक को मैं अपने स्तर से रिलीफ नहीं करूंगा।
मौके पर पप्पू गुप्ता, प्रभात कुमार, संजय कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, ओम रावत, सुमन गुप्ता, उदय जायसवाल, अमित केशरी व राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App