सोनभद्र

कवि श्यामबिहारी ’मधुर’ के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर।

गुरमा,सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता)। प्रख्यात कवि, साहित्यकार,पत्रकार एवं शिक्षक श्यामबिहारी ’मधुर’ के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। बुधवार की देर शाम उनका आकस्मिक निधन हो गया। वे सदर विकास खण्ड के मारकुंडी ग्राम सभा के अवई के निवासी थे और चोपन विकास खण्ड के करगरा के प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। मृदुभाषी एवं सौम्य स्वभाव के धनी श्यामबिहारी के निधन की सूचना से स्थानीय लोगों एवं प्रबुद्ध समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई।उनके निधन पर मारकुंडी पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान ऊधम सिंह यादव के नेतृत्व में एक शोक सभा आयोजित कर शोक संवेदना व्यक्त की गई एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

प्राथमिक शिक्षक संघ के अतिरिक्त जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा के प्रभारी प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार राय,डी एन मिश्र,बी एन मिश्र,अनिल कुमार,सौरभ श्रीवास्तव,ऋषभ अग्रवाल एवं सतीश शर्मा आदि अध्यापकों ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं अध्यापकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App