सोनभद्र

समाज सेविका और चिकित्सक डॉ रागिनी की पुण्य तिथि पर किया गया याद

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के प्रेरणा स्थल पर पुष्प अर्पित कर सर्वधर्म प्रार्थना के साथ रविवार को आश्रम कार्यकर्ताओं,छात्रों और ग्रामीणों ने प्रख्यात समाज सेविका,चिकित्सक, लेखिका,और पर्यावरण विद डॉ रागिनी की 12 वीं पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया।वक्ताओं ने डा रागिनी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ने 60 के दशक में जिले के दक्षिणांचल में गरीबों की सेवा की और स्वास्थ्य,शिक्षा,पर्यावरण सरंक्षण को लेकर अपना जीवन समर्पित कर दिया।उस दौर में यह क्षेत्र विकट समस्याओं से जूझ रहा था। साथ ही संसाधनों का अभाव झेल रहा था।ऐसे में डा रागिनी ने पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ इलाज कर हजारों लोगों की जीवन बचाई। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई किताबें लिखी।उन्होंने पर्यावरण की समस्या को लेकर अलख जगाया और मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के साथ केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से क्षेत्र में प्रदूषण की जांच कराने में अहम भूमिका निभाई। गांधी वादी डा रागिनी राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।मौके पर डा विभा,शुभा प्रेम,विमल सिंह,देवनाथ,जगत नारायण विश्वकर्मा,सीता देवी,दिवाकर,विजय, कन्नौजिया,सुरेश कुमार, प्रदीप पाण्डेय,नीता समेट सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App