सोनभद्र

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की श्रद्धापूर्वक मनाई गई जयंती

अनपरा/सोनभद्र पटेल सेवा समिति अनपरा के तत्वाधान में अखंड भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में पटेल उद्यान अनपरा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक अनपरा तापीय परियोजना इं जे पी कटियार द्वारा सरदार पटेल जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इं अदालत वर्मा तथा संचालन अभिषेक सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक इं जे पी कटियार, विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता मधु मुखरैया, मुख्य अभियंता अ एवं ब ताप इं दूध नाथ, मुख्य अभियंता राजीव कुमार, मुख्य अभियंता प्रशासन इं निखिल चतुर्वेदी, मुख्य अभियंता द ताप इं प्रशांत त्रिपाठी, मुख्य वक्ता मा० आनंद पटेल उर्फ दयालू, मा० श्याम बिहारी यादव, मा० श्रीमती सरोज सिंह, मा० डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, अधीक्षण अभियंता इं राजेश कुमार सिंह,अधीक्षण अभियंता इं कर्मेंद्र सिंह,अधीक्षण अभियंता इं राणा प्रताप मल्ल, अधीक्षण अभियंता इं महेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता इं के एस सचान, अधीक्षण अभियंता एसपी यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अमर नाथ बरनवाल, अध्यक्षा ज्योति पुंज महिला मंडल श्रीमती सुमन कटियार, श्रीमती अभिलाषा यादव,रश्मि सिंह, इंदु वर्मा, आदि अतिथियों द्वारा पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पटेल उद्यान परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक इं जेपी कटियार ने कहा कि देश की छोटी बड़ी अलग अलग रियासतों को एक करने में सरदार पटेल की अहम भूमिका थी। भारत देश को आजादी दिलाने तथा देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। कहा कि पटेल सेवा समिति द्वारा वृक्षारोपण का कार्य सराहनीय कदम है और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए आगे भी लोगों को वृक्षारोपण का कार्य करते रहना चाहिए। इस अवसर पर महाप्रबंधक दूधनाथ ने कहा की पटेल जी का देश को संगठित करने बहुत बड़ा योगदान है, इस अवसर पर मुख्य वक्ता माननीय आनंद पटेल उर्फ दयालू ने कहा कि देश को पटेल जी जैसे नेताओं की अभी बहुत जरूरत है, इस अवसर पर श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि पटेल जी की गुजरात में बनी स्टैचू सबसे बड़ी स्टेचू है, इस अवसर माननीय श्याम बिहारी यादव ने कहा कि सरदार पटेल एक बहुत बड़े बुद्धिमान और देश के सबसे बड़े कानून के जानकार थे इस अवसर पर डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल ने कहा कि पटेल जी को सरदार की उपाधि देश की महिलाओं ने ही दिया था इस अवसर पर कई मेधावी बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर इं बीआर पटेल, इं सुभाष पटेल, इं प्रभाकर सिंह, इं ज्ञानेंद्र सिंह, इं संजय महतो, श्रीमती माधुरी पटेल, इं संजय सिंह, इं संदीप सिंह, इं अजय कुमार सिंह, इं सुधीर सिंह, इं आतिश पटेल, इं श्रवण सिंह, इं मनीष कुमार सिंह, इं राज कुमार सिंह, इं विजय चौरसिया, इंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, श्यामबिहारी सिंह, त्रिभुवन सिंह, सुभाष पटेल, देवेंद्र वर्मा,अजय पटेल, अभय सिंह, विष्णु पटेल, श्रीकांत,मंगल मणि, वीरेंद्र वर्मा, श्रीकांत पटेल, ग़मगम सिंह, राहुल सिंह, धर्मपाल सिंह, नीरज पटेल,
बृजेश सिंह, अनिल सिंह, प्रभाकर सिंह, अभय सिंह दिलीप वर्मा, सतीश सिंह, बी के आनंद, मुकेश जायसवाल, राकेश जयसवाल, जितेंद्र जायसवाल, इंद्रेश सिंह, नीरज जायसवाल, निलेश भारती सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App