सोनभद्र

मुर्धवा बीजपुर राज्य मार्ग पर वाहन हादसों का कहर, ग्रामीणों ने की सड़क चौड़ाई और रेलिंग लगाने की मांग

एक साल में दर्जन भर भारी वाहन खाई में गिर चुके,

म्योरपुर- सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर।स्थानीय ब्लॉक के मुर्धवा, बीजपुर राज्य मार्ग के रन टोला स्टेशन मार्ग से आगे सकरी सड़क के दोनों तरफ डिवाइडर ना होने और कम जगह के कारण वाहनों चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सकरी के साथ पटरी विहीन सड़क किनारे दोनों तरफ 15 से 16 फिट गहरी खाई है, जिससे भारी वाहन गड्ढे में गिर जाते हैं और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल, लालचंद, दीपक यादव, सुरेश, बबलू, सूरज सहित वाहन चालकों ने बताया कि साल में दर्जन भर से ज्यादा बढ़े वाहन गड्ढे में गिर चुके हैं, जिससे लाखों का नुकसान हो जाता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ रेलिंग लगावाने की मांग की है।मामले को लेकर अवर अभियंता जितेंद्र तिवारी से संपर्क करने पर उनका फोन पहुंच से बाहर बताता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही सड़क की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई और रेलिंग नहीं लगाई गई, तो आगे और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App