सोनभद्र

खैराही- किरवानी मार्ग पर बरसात होने से गड्डा युक्त सड़को मे भरा पानी

— ग्रामीणो ने की सड़क निर्माण कराए जाने की मांग

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
स्थानीय विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत खैराही से लेकर किरवानी तक सड़क निर्माण की मांग गांव के ग्रामीणो ने की है। ग्रामीण एवं युवा समाजसेवी छोटू दुबे ने गांव की खस्ताहाल सड़क को देखते हुए संबंधित अधिकारी से बनवाने की मांग की है।
इन्होने बताया कि ग्राम पंचायत खैराही मे स्व सोमनाथ के घर से लेकर ग्राम पंचायत किरवानी निवासी पूर्व प्रधान शिवप्रसाद के घर तक की सड़क का बहुत ही बुरा हाल है। ग्रामीणो का कहना है कि इस सड़क में कई बार दुर्घटनाएं होने से लोगों के पैर हाथ टूट चुके हैं,जिसको देखते हुए आए दिन अन्न दुर्घटनाएं भी होने की संभावना बढ़ गई है। ग्रामीणो ने बताया कि बीस वर्ष पूर्व यह सड़क इट की बनाई गई थी जो इस समय जितर कितर उखड़ गई है।सड़क निर्माण कार्य की मांग को लेकर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए जनहित एवं लोकहित में सड़क बनवाने की मांग ग्रामीण ने की है।बीते कुछ दिनो पूर्व मे भी तहसील दिवस मे आवेदन पत्र देकर सड़क बनवाने की ग्रामीणो ने मांग की थी,लेकिन अभी तक निर्माण कार्य नही कराया गया।जिसको लेकर गांव के सूरज, जब्बार खाॅ,सत्तार, आशा देवी,अशोक,अमेरिका,सावित्री देवी,आयुष,दिनेश,मेराज,प्रखर,विजय भारती,रोहित आदि ग्रामीणो ने भी संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य हो जाए, जिससे आम नागरिक,छोटे बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाओं को रोड पर जाने एवं आवागमन मे दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App