सोनभद्र

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता)

देश के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वी जयंती पूरे जनपद में धूमधाम से मनाई गई। इस क्रम में रेणुकूट में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर सरदार पटेल जी की चित्र पर पुष्प अर्चन करके उन्हें याद किया। इस मौके पर भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया था। हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 से सरदार पटेल जी की जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाना प्रारंभ किया जो उनके लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। श्री वर्मा जी ने आगे कहा कि सरदार पटेल जी की जयंती के अवसर पर 8 नवंबर 2025 को रेणुकूट में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया है जो इस देश की एकता, अखंडता एवं आत्मनिर्भरता का संदेश देने के लिए समर्पित रहेगा। यह पदयात्रा मुर्धवा बीजपुर मोड़ से प्रारंभ होकर पिपरी चौराहे पर समाप्त होगा। इस मौके पर अखिलेश दुबे, मुकेश कुमार निखिल सुरीन,अभिषेक सिंह, गणेश चौहान, सुजीत चौरसिया एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App