सोनभद्र

अवैध धान के परिवहन को लेकर उपजिलाधिकारी की बड़ी कारवाई से मचा हड़कंप

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) अवैध धान के परिवहन को लेकर उपजिलाधिकारी की बड़ी कारवाई से हड़कंप मच गया। बगैर मंडी शुल्क के परिवहन अवैध पाए जाने पर जुर्माना के तौर पर 1लाख 1640 रूपयों का जुर्माना लगाया गया। बता दें घोरावल क्षेत्र में अवैध रूप से अनाजों की आवाजाही की सूचना मिल रही थी।जिसको लेकर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी ने सतर्कता दिखाते हुए क्षेत्र भ्रमण के दौरान कारवाई किया। बताया गया कि उपजिलाधिकारी ने स्थानीय पेढ़ नहर के पास दो ट्रकों में धान भरे पाए गए।जिसको चेक करने पर मंडी शुल्क और गेट पास नही पाया गया। दोनों ट्रैकों में 260 कुंतल धान लदा पाया गया।मंडी सचिव के माध्यम से जांच कर 101640 का जुर्माना लगाया गया। दोनों ट्रक प्रयागराज जनपद से घोरावल तहसील क्षेत्र में प्रवेश किए थे। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बिना मंडी शुल्क जमा किए और बिना वैध कागजातों के व्यापारी अनाजों का परिवहन न कराएं। इस प्रकार से परिवहन करने वाले ट्रैकों,ट्रैक्टरों के अलावा अन्य वाहनों पर निगाह रखी जा रही। पकड़े जाने पर कड़ी कारवाई किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App