सोनभद्र

दो दिवसीय अंतरराज्जीय कब्बड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य उदघाटन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) महुली में दो दिवसीय अंतरराज्जीय कब्बड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोड़ ने सह अतिथियों के साथ खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त करके व पूजन पाठ करके किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद मानसिक व शारीरिक विकास के लिए बहुत ही जरूरी हैं और इसी तरह के प्रतियोगिता गांवों में होते रहने चाहिए जिससे बच्चों की प्रतिभा निखरेगी।

उद्घाटन मैच जिगनहवा ए और महुली सी के बीच खेला गया जिसमें जिगनहवा ए ने महुली सी को 32 के मुकाबले 17 अंक पाया और जिगनहवा ए 15 अंको से विजयी घोषित हुई। निर्णायक की भूमिका रविन्द्र और सलेंद्र ने निभाई। कब्बड्डी प्रतियोगिता के अध्यक्ष रामकरन नेताम ने बताया कि गांवों में इस तरह की अंतरराज्जीय कब्बड्डी प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की गई हैं और भविष्य में इसी तरह की प्रतियोगिता आयोजित होती रहेगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिव कुमार प्रजापति, विनोद कुमार यादव,रामलखन,राम ईश्वर,यशवंत सिंह के साथ साथ समिति के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App