सोनभद्र

दुद्धी में 15वॉ गोवर्धन पूजा कार्यक्रम सम्पन्न

दुद्धी। वृहस्पतिवार को यादव महासभा के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी में 15वां गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। गाजीपुर के बाबा सुरेंद्र पंथी ने देखते ही देखते सूखे उपले में मंत्र शक्ति से अग्नि प्रज्वलित कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इसके बाद उसी अग्नि में दूध गर्म किया गया तथा खीर पकाई गई। बाबा ने आग पर खौलते गर्म दूध से स्नान कर भविष्य के बारे में बताया कि आने वाले समय किसानों के लिए अनुकूल है। बारिश की भी अच्छी सम्भावना है। इस महीने में ठंड बारिश के साथ हवा होगी। पुश के महीने में ठंड, बादल ज साथ बारिश रहेगी। किसानों को 14 आना मतलब चैती की खेती अच्छी होगी।

श्रद्धालुओं का मानना है कि पुजारी के अंदर चमत्कारिक शक्तियां हैं। मान्यता के अनुसार पुजारी और यजमान द्वारा खौलते दूध से स्नान करने पर ही लोगों का कल्याण होता है। पुजारी बाबा द्वारा आग प्रज्वलित कर दूध को खौलाया जाता है। मंत्रोचार के साथ इस दूध को तब तक खौलाया जाता है, जब तक कि मंत्र पूरा नहीं हो जाता है। उसके बाद इस खौलते दूध से न सिर्फ पुजारी, बल्कि पूजा पर बैठे यजमान को भी स्नान कराया जाता है।
पुजारी का दावा है कि इस दूध से नहाने पर सिर्फ वहीं जलते हैं जो छली–कपटी होते हैं। पुजारी अपने दावे को साबित करने के लिए खौलते दूध अपने शरीर पर डालता है और वहीं यजमान के शरीर पर भी गर्म दूध डाल देता है। इतना ही नहीं पुजारी अपने दावे को पुख्ता करने के लिए शक्ति का ऐसा प्रदर्शन करता है, जिसे देख कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे।
सुरेंद्र पंथी चमत्कारी बाबा ने कहा कि यह प्रकृति की पूजा इंद्र भगवान का घमंड तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण भगवान ने किया था। वहीं गर्म दूध से स्नान और आंखों में डालने पर बताया कि देखने में दूध गर्म दिखता है, लेकिन शरीर पर डालते ही ठंडा हो जाता है। पूजा में बहुत शक्ति है। पूजा का कार्यक्रम पंडित शिवपूजन मिश्र ने सम्पन्न करायी। गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल बिहारी विधान परिषद विरोध दल नेता रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, संजय यादव, सुनील सिंह गोंड़, रमेश यादव, गुलाब यादव मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि लालबिहारी यादव ने कहा कि बिहार में अखिलेश यादव अपनी हुंकार भरकर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएंगे। भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतती है। बिहार में महागठबंधन अच्छे से मुकाबला कर रही है। यूपी में शिक्षा व्यवस्था अडानी अंबानी टाटा बिरला को बेच दिया जा रहा है। बड़े व्यापरियों को शिक्षा बेचने का काम किया गया है। अखिलेश यादव 2027 में मुख्यमंत्री बनकर शिक्षा मित्र, एडेड विद्यालय, पुरानी पेंशन, शिक्षा सेवा नियमावली में संशोधन कर लागू करने का काम करेंगे। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा से हुई । लड़कियों व महिलाओं ने पूजा स्थल से कलश उठाया और प्राचीन शिवाजी तालाब से जल उठाकर पुनः पूजा स्थल पहुँचे और पूजा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश यादव ने किया।
इस दौरान पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव, हरिशंकर यादव, जिला सचिव बुद्धिनारायण यादव, नकछेदी यादव, सरजू यादव, रामपाल जौहरी, त्रिभुवन यादव, जगतनाराण यादव, दिनेश यादव, अभिनाथ यादव, संजय यादव, विजय सिंह गोंड़, राम आशीष, श्यामकिशोर यादव के आलावा सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस फोर्स मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App