सोनभद्र

विक्षिप्त दामाद ने चचेरे मामा ससुर को पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी। मानसिक रूप से विक्षिप्त दामाद ने चचरे मामा ससुर को लाठी डंडे से सिर फोड़कर हत्या कर दिया। लहूलुहान शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गई। घटना स्थानीय कस्बा के मलदेवा गांव में वृहस्पतिवार की आधी रात करीब साढ़े बारह बजे दामाद दारा प्रसाद पुत्र मुन्ना निवासी चोपन वृहस्पतिवार को ही अपने ससुराल आया हुआ था। आधी रात को दारा प्रसाद अपने ससुर के चचेरे भाई उमेश पठारी 52 पुत्र दुखी निवासी को अचानक दौड़ाकर मारना पीटना शुरू कर दिया। अचानक लाठी डंडे के हमले से शरीर के कई हिस्सों के साथ सिर पर वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर बाहर निकले परिजनों ने घायल उमेश पठारी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सक डॉ वरुणा निधी ने देखते ही उमेश पठारी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज जय शंकर राय पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
हत्या करने वाला मुख्य अभियुक्त दारा प्रसाद पुत्र मुन्ना निवासी चोपन बीते तीन दिन पहले से ही घर से निकलकर पड़ोस के लोगो के साथ मारपीट कर लेता था। ठीक उसी प्रकार रमेश पुत्र लालबालु ने बताया कि मेरा दमाद और आसपास के लोगों के साथ अपने ससुराल में ही रहकर जीवकोपार्जन किया करता था। अचानक इस हमले से परिजनों के साथ पुलिस के भी हाथ पांव फूलने लगी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App