सोनभद्र

खबर कवरेज करते समय सोनभद्र मे पत्रकार के ऊपर जानलेवा हमला

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) खबर कवरेज करते समय सोनभद्र मे पत्रकार के ऊपर जानलेवा हमला।

आलोक पति तिवारी (के न्यूज चैनल पत्रकार) पुत्र राजेश पति तिवारी निवासी ग्राम देवरी खुर्द ओईनी मिश्र राबर्ट्सगंज ने बताया कि खेल के मैदान पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था जिसको लेकर प्रार्थी द्वारा खबर कवरेज अपने मित्र पत्रकार सुभाष पाण्डेय के साथ खबर कवरेज करने के बाद अपने मित्र पत्रकार को छोड़ कर आ रहा था तभी दुधनाथ पासवान के घर के सामने ग्राम देवरी खुर्द मे प्रार्थी के ऊपर कई लोगो ने एक जुट होकर लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी, भाला से हमला कर दिये और मुझ प्रार्थी को लहुलुहान कर दिये जिससे गम्भीर चोट आई है। सोने की चैन छिन लिये और मेरी गाड़ी को तोड़ फोड़ दिये मौके पर गाव वालो की मदद से उसकी जान बच सकी है। उक्त घटना से पत्रकारो मे आक्रोश है पत्रकारो ने कारवाई का मांग किया है।

राबर्ट्सगंज पुलिस ने बताया कि देवरी राबर्ट्सगंज मे दो पक्षो मे आपसी विवाद व मारपीट हुआ दोनों पक्षो के कुछ लोग घायल हुये है, जिनका उपचार अस्पातल में जारी है दोनो पक्षो से तहरीर प्राप्त कर थाना राबर्ट्सगंज पर सुसंगत धारा मे अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारवाई किया जा रहा है मौके पर सतर्क दृष्टि रखा जा रहा है शांति व्यवस्था सामान्य है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App