सोनभद्र

दर्दनाक सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, एक घायल

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। मंगलवार रात लगभग 10 बजे आश्रम मोड़ दुद्धी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान राम कुमार (35 वर्ष) पुत्र स्व. लालू निवासी गोविंदपुर और हिमांशु (लगभग 18 वर्ष) पुत्र अमरनाथ निवासी सतगरिया मनबसा के रूप में हुई है। घायल युवक सुनील पुत्र गौरी निवासी गोविंदपुर है, जिसे इलाज के लिए सीएचसी म्योरपुर भेजा गया है। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

हादसे की वजह
हादसे की वजह बाइक का अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराना बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग पर तेज रफ्तार और ओवरलोड राखड़ लदे ट्रकों की आवाजाही के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम दुद्धी के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App