सोनभद्र

हाइवे पे खड़ी ट्रक से चोरी किये गये बैटरी डीजल के साथ 2 आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र हाइवे पे खड़ी ट्रक से चोरी किये गये बैटरी डीजल के साथ 2 आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के निर्देशन मे अनपरा पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 173/2025 धारा 305 (a), 317 (2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी प्रकाश उर्फ पताल यादव पुत्र रामलखन यादव,शिवम पुत्र रतनलाल यादव निवासीगण ग्राम कुलडोमरी टोला बैरपान को गिरफ्तार का चालान कर दिया गया है। यादव ढाबा बैरपान डिबुलगंज के पास खड़ी ट्रक से चोरो द्वारा 60 किग्रा0 चावल, बैटरी दो पीस, 50 लीटर डीजल व एक टेपरिकार्ड चुराते समय वाहन चालक रामायण भारती व होटल मालिक राम कुमार यादव द्वारा मौके से 2 आरोपी को पकड़ा था।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 अशोक सिंह थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र
2. हे0का0 रामू राजभर थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र
3. हे0का0 विजय कुमार थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App