सोनभद्र

कुआं में गिरने से युवक की मौत

वैनी /सोनभद्र (राजन गुप्ता)
रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी गांव में मंगलवार के दिन कुआं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करीब ग्यारह बजे के लगभग धर्मेन्द्र कुमार पुत्र हरिचरन मौर्या अपने ही घर के पास अपने ही कुआं में किसी तरह से गिर गया मौके पर कोई भी नहीं था कुछ देर बाद उसके जीजा देखे तो पानी में उपर नीचे डूब रहा था आनन फानन में शोर गुल मचाना शुरू कर दिया, ग्रामीणों को इकट्ठा होते होते पांनी के अन्दर चला गया कुछ देर बाद पानी के उपर उतराया दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया तब तक मौत हो चुकी थी।
मृतक के माता-पिता घर पर नहीं हैं मृतक के दो लड़के एक लड़की हैं जो अब बेसहारा हो चुकें।

मौके पर मौजूद रायपुर थाना पुलिस सब इंस्पेक्टर अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया और ग्रामीणों के सामने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी राबर्ट्सगंज भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App