सोनभद्र

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, दीपावली की रात घटी घटना

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में पोल संख्या 56/21 और 57/21 के बीच एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला।

मृतक की पहचान सिकंदर वियार पुत्र सुरेंद्र वियार, निवासी सलैयाडिह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपावली के अवसर पर ग्रामीण अपने घर में त्योहार मना रहे थे, लेकिन देर रात करीब 2 बजे मृतक किन परिस्थितियों में घर के नजदीक से गुजरा रेलवे लाइन के पास पहुंचा और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में महुआ शराब का अवैध होता है, जिसके कारण नशे में झगड़े और दुर्घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे बसे घरों के पास सुरक्षा व्यवस्था की भारी कमी है, जिससे हादसों की संभावना बनी रहती है।घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह व थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
मामले की जांच जारी है

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App