सोनभद्र

साइबर क्राइम ने रेणुकूट निवासी रवि चौरसिया के साथ हुये ठगी के 96 हजार वापस कराये

सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) साइबर क्राइम ने रेणुकूट निवासी रवि चौरसिया के साथ हुये ठगी के 96 हजार वापस कराये।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत ओबरा क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय के दिशा निर्देशन में एवं थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस के नेतृत्व मे थाना साइबर टीम के द्वारा आवेदक रवि चौरसिया पुत्र शंकर प्रसाद चौरसिया निवासी दर्जी रोड मेन मार्केट रेणुकूट के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्रांड कर के धनराशि को ट्रांसफर करा लिया गया था। जिसके क्रम मे त्वरित कारवाई करते हुये बैंक से पत्राचार करके फ्राड हुई धनराशि को होल्ड कराया गया एवं माननीय न्यायालय से धनराशि वापसी का आदेश प्राप्त कर सम्बन्धित बैंक से पत्राचार के क्रम में फ्राड हुई धनराशि में से 96517 को आवेदक के मूल खाते में सफलतापुर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी ओबरा के साथ साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी की भूरी भूरी प्रशंसा किया गया है।

बरामद करने वाली टीम
1. प्र0नि0 सदानन्द राय साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
2. का0 हृदेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
3. म0का0 शारदा, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App