सोनभद्र

आपरेशन मुस्कान के तहत गायब हुये 3 बच्चो को परिजनो को सौप घर की खुशियां लौटाया बृजेश सिंह ने

अनपरा/सोनभद्र आपरेशन मुस्कान के तहत इस समय खाकी लोगो के घर की खुशियां लौटाने के अभियान में लगी है। सबसे दिलचस्प बात यह कि इसमें खाकी को हमेशा सफलता मिल रही है और किसी न किसी मां के आंसू फिर से खुशियों के आंसू में बदल रहे है। इस आपरेशन के तहत खाकी को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है लेकिन जब घर परिवार वाले दुआये देते हैं तो पुलिसकर्मियों को अपनी मेहनत का सार्थक परिणाम दिखता है और इस बात का सुकून भी खाकी की छवि जनता के बीच इसी बहाने कुछ अलग सी बने।

अनपरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर से 3 बच्चे शाश्वत राव पुत्र विजय राव, पुनीत आनंद राव पुत्र सत्य प्रकाश राव, राजकुमार भारती पुत्र अमरनाथ घर से कहीं लापता हो गए थे। परिजनो ने अनपरा थाना को सूचना दिया।

अनपरा एसएचओ बृजेश सिंह ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तीनों बच्चों को सिंगरौली बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। वही बच्चे पाकर उनके परिजनो के आखो से अश्रु की धारा फुट पड़ी। साथ ही परिजनो ने बृजेश सिंह को दुआये देते हुये साधुवाद दिया।

वही बृजेश सिंह ने बातचीत में बताया के आपरेशन मुस्कान के तहत हम लोगो को वैसे तो काफी मशक्कत करनी पड़ रही है लेकिन जब घर परिवार वाले दुआयें देते हैं तो हम पुलिसकर्मियों को अपनी मेहनत का सार्थक परिणाम दिखता है और इस बात का सुकून भी पुलिस की छवि जनता के बीच इसी बहाने कुछ अलग सी बने।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App