सोनभद्र

उड़ीसा से प्रयागराज जा रहे  82 किलो गाजा के साथ दो आरोपी को कमलनयन दुबे और एसओजी ने किया गिरफ्तार

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि) उड़ीसा से प्रयागराज जा रहे 82 किलो गाजा के साथ दो आरोपी को कमलनयन दुबे और एसओजी ने किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे दुद्धी क्षेत्राधिकारी राजेश राय के निर्देशन मे म्योरपुर थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे और एसओजी ने बभनडीहा जंगल के पास से पिकअप से सूरन की बोरियों के बीच छिपाकर अवैध गांजा परिवहन करते हुए दो आरोपी शुभम उर्फ श्यामू पुत्र राम प्यारे, निवासी मदगड़ी कंजीया थाना भण्डरिया गढ़वा,राजू कुमार पुत्र बासुदेव, निवासी मदगड़ी कंजीया भण्डरिया गढ़वा को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 05 बोरियों में कुल 77 पैकेट में 82 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा, परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा पिकअप वाहन,3 मोबाइल 1100 बरामद किया है। इस संबंध में थाना म्योरपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 138/25, धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया गया है।

आरोपी ने बताया कि वे दोनो उड़ीसा के सोनपुर से सूरन की बोरियों के बीच गाजा लोड कर प्रयागराज की तरफ ले जा रहे थे। यह कार्य सरिता देवी व उनके पति हंसलाल के कहने पर किया जाता है। उक्त दम्पति उड़ीसा से गांजा की खरीद-बिक्री एवं परिवहन कराते हैं। अभियुक्तों को प्रति चक्कर 10,000 का भुगतान किया जाता था। पकड़ी गई पिकअप गाड़ी की खरीद गाजा बिक्री से अर्जित धन से किया गया था।

गिरफ्तार करने वाली टीम
थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, थाना म्योरपुर
उ0नि0 राजेश जी चौबे, एसओजी सर्विलांस प्रभारी सोनभद्र
हे0का0 अतुल कुमार यादव, थाना म्योरपुर
हे0का0 प्रदीप कुमार राय, थाना म्योरपुर
का0 प्रेमप्रकाश, थाना म्योरपुर
का0 सोनू भारती, थाना म्योरपुर
का0 रामजीत बिन्द, थाना म्योरपुर
हे0का0 सतीश कुमार सिंह, एसओजी सोनभद्र
का0 रितेश सिंह पटेल, एसओजी सोनभद्र
का0 जय प्रकाश सरोज, एसओजी सोनभद्र
का0 सत्यम पाण्डेय, एसओजी सोनभद्र
का0 अजीत कुमार, एसओजी सोनभद्र
का0 अजीत यादव, एसओजी सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App