सोनभद्र

Sonbhadra News: कलयुगी चाचा ने भतीजे को धारदार हथियार से गर्दन पर वारकर मौत के घाट उतारा

दुद्धी/सोनभद्र दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नगवां गांव में चाचा ने अपने भतीजे को गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया। बताया जाता है कि चाचा छठ्ठू खरवार ने अपने भतीजे को बुरी तरह से गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या किया है।

बीते एक साल पहले जीत सिंह खरवार पुत्र पाचु सिंह निवासी नगवा ने अपने भाई के सालगिरह पर डांसर मँगवाया हुआ था। सालगिरह कार्यक्रम समापन के बाद अपने चाचा के लड़के दिनेश पुत्र छठ्ठू को बाइक से डांसर को छोड़ने के लिए म्योरपुर भेज दिया। जहाँ बीच रास्ते मे बाइक सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें दिनेश की मौत हो गई थी। उसी बात को लेकर दिनेश के पिता अक्सर धमकी दिया करते थे कि हमारे लड़को को नही भेजता तो मौत नही होती।

इस बात की नाराजगी से एक साल बाद आज एक धारदार हथियार से अपने घर के बाहर बैठे जीतसिंह खरवार के गर्दन पर कई बार वार कर लहूलुहान कर हत्या कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, एसएसआई सुरेश चंद्र द्विवेदी, अमवार चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद, कस्बा चौकी इंचार्ज जय शंकर राय मौके पर पहुँच जांच में जुट गए है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App