झारखंड कंटेनर से जा रहे 3.5 करोड़ के नशीले कफ सिरप के साथ 3 आरोपी को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता 9450321031) झारखंड कंटेनर से जा रहे 3.5 करोड़ के नशीले कफ सिरप के साथ 3 आरोपी को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण मे राबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। चुर्क मोड़ से लगभग 300 मीटर पहले वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर दो कंटेनर वाहनों (RJ11GC1710 एवं MH46AR6826) से कुल 399 प्लास्टिक की बोरी मे भरी प्रतिबंधित नशीली औषधि ESKUF COUGH SYRUP (100 ml) की कुल 1,19,675 शीशियां बरामद की गईं, जिनकी कंटेनर सहित अनुमानित कीमत लगभग ₹3.50 करोड़ (साढ़े तीन करोड़ रुपये) आंकी गई है। मौके पर बुलाए गए ड्रग निरीक्षक द्वारा जांच करने पर पुष्टि की गई कि उक्त सिरप में कोडिन (Codeine) नामक प्रतिबंधित नशीला पदार्थ पाया गया, जो एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत निषिद्ध औषधि की श्रेणी में आता है। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना राबर्ट्सगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 1054/2025, धारा 319(2), 318(4) भारतीय न्याय संहिता व 8/21 एनडीपीएस एक्ट,का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारवाई किया जा रहा है। वाहन के कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर दोनो वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वे गाजियाबाद से झारखंड तक नमकीन व चिप्स के कार्टन के बीच प्रतिबंधित नशीला सिरप छिपाकर ले जा रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि झारखंड पहुंचने पर उनका साथी राम उन्हें माल खाली कराने का स्थान बताने वाला था। उक्त व्यक्ति द्वारा ही दोनों कंटेनरों पर नमकीन के डिब्बों के बीच ESKUF COUGH SYRUP की खेप छिपाकर भेजी गई थी।
बरामद बोरी खोलकर चेक करने पर उनमें LABORATE PHARMACEUTICAL INDIA LTD. (31 Rajban Road, Nariwala, Paonta Sahib, H.P.) कंपनी निर्मित ESKUF COUGH SYRUP 100 ml की 399 बोरियों में कुल 4787 छोटे कार्टून पाए गए, जिनमें 119675 शीशियां बरामद हुईं।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1. हेमन्त पाल पुत्र रामहेत पाल, निवासी 718क, वार्ड नं० 16, अरविन्द वार्ड, शिवपुरी, थाना कोतवाली, जनपद शिवपुरी (म.प्र.)
2. ब्रजमोहन शिवहरे पुत्र स्व० मुन्नालाल शिवहरे, निवासी 202 सत्यम अपार्टमेंट, इंगले की गोठ, माधवगंज, लक्खड़खाना, थाना माधवगंज, जनपद ग्वालियर (म.प्र.)
3. रामगोपाल धाकड़ पुत्र बृजमोहन धाकड़, निवासी मोहना, थाना मोहना, जनपद ग्वालियर (म.प्र.), उम्र लगभग 55 वर्ष
बरामदगी का विवरण
399 बोरियों में कुल 4787 छोटे कार्टून में कुल 1,19,675 शीशियां (ESKUF COUGH SYRUP 100 ml) -अनुमानित कीमत लगभग ₹3.0 करोड़ ।
वाहन – 02 कंटेनर (RJ11GC1710 एवं MH46AR6826) -अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्र0नि0 श्री माधव सिंह मय हमराय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
2. एसओजी प्रभारी राजेश जी चौबे मय हमराय जनपद सोनभद्र ।
3. उ0नि0 श्री उमाशंकर यादव चौका लोढ़ी थाना रॉबर्ट्सगंज मय हमराह हे0का0 अभिमन्यु यादव।
4. उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव चौकी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज मय हमराह हे0का0 अमरजीत यादव।
5. आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम – विनोद कुमार साव, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र द्वितीय – रविनन्दन, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तृतीय – अमित कुमार हमराहीगण – हे0का0 लल्लन प्रसाद, का0 आशीष यादव, का0 विपिन यादव, का0 धर्मेन्द्र सिंह ।


