सोनभद्र

श्री सत्य ज्योति एकेडमी में दिवाली पर छटा बिखेरती रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) राबर्ट्सगंज के चुर्क रोड स्थित श्री सत्य ज्योति एकेडमी में आज रंग-बिरंगे उत्साह और सृजनशीलता से भरपूर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रंगोलियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। मूल्यांकन के पश्चात कक्षा छठवी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान, कक्षा तृतीय के विद्यार्थियों द्वितीय स्थान तथा कक्षा चार के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता छात्रों को विद्यालय प्रबंधक राघवेंद्र पाण्डे द्वारा पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने तथा सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षकों और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिसमे शिक्षक आनंद, जय, अल्ताफ,रेणु, आरती,श्रद्धा, निकिता,अंशिका, नाजिस बीना, प्रियंका, ज्योति, मनीष शामिल रहे। इस अवसर पर पूरे विद्यालय में उत्साह, उल्लास और रचनात्मकता का रंगीन माहौल छाया रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App