सोनभद्र

रंगों, दीपों और रचनात्मकता का संगम एमवीएम स्कूल में दीपावली उत्सव

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) दीपों के पर्व दीपावली के पावन अवसर पर माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज के प्रांगण में रचनात्मकता, उल्लास और संस्कृति का संगम देखने को मिला। विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, दीया एवं थाली सजावट प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सहित विविध सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। विद्यालय परिसर दीपों की चमक, रंग-बिरंगे फूलों और रंगोलियों की सुगंध से महक उठा। हर कोना रचनात्मकता का प्रतीक बन गया था कहीं पर बच्चों की रंगोलियों से माँ लक्ष्मी का स्वागत हो रहा था तो कहीं दीयों और थालियों की सजावट में भारतीय परंपरा की झलक दिखाई दे रही थी। जूनियर विंग की रंगोली प्रतियोगिता में बाल कलाकारों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रंग संयोजन से सभी का मन मोह लिया। इस श्रेणी में आराध्या, कृतिका, संस्कृती, भूमि और दिव्यांशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर विंग की प्रतियोगिता में कलात्मकता और सृजनशीलता का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपने रंगों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस श्रेणी में कृतिका, अनन्या, सौम्या और स्वाति ने अपनी उत्कृष्ट कला के बल पर विजेता का खिताब हासिल किया। प्रत्येक छात्र ने दीपावली के पारंपरिक भावों को अपनी कला में ढालकर यह संदेश दिया कि प्रकाश केवल दीयों में नहीं, बल्कि सृजनात्मकता और सहयोग की भावना में भी बसता है। विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा दीपावली केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मिक प्रकाश का प्रतीक है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को अपनी छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर देती हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रांगण में दीप प्रज्वलन कर स्वदेशी अपनाएँ, पर्यावरण बचाएँ का संदेश दिया गया। इस अवसर पर शिक्षिका ऋचा पांडेय, अर्चना द्विवेदी, पल्लवी सिन्हा, पुष्पलता वर्मा पूनम सिंह, स्मिता मिश्रा, रितिका सिंह, साधना पांडेय आदि रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App