सोनभद्र

परासी सुपरकिंग्स को हरा ऊर्जान्चल टाइगर्स बनी अनपरा प्रीमियर लीग की चैंपियन

अनपरा/सोनभद्र अनपरा कालोनी के आपरेटिंग मनोरंजन केंद्र में आयोजित 7 से 17 अक्टूबर तक अनपरा प्रीमियर लीग सीजन 4 दिन/रात्रि टेनिस चौका क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में ऊर्जान्चल टाइगर्स ने परासी सुपरकिंग्स को 51 रनों से हराकर चैंपियन बनी । ऊर्जान्चल टाइगर्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट पर 92 रन बनाए जिसमें रितेश 44, सिंटू 22, वीर ने 14 रन बनाए, परासी के तरफ से दीपांश ने 2 विकेट लिए । जवाब में परासी सुपरकिंग्स 9.1 ओवरों में 41 रनों पर सिमट गई जिसमें राहुल ने 14, कप्तान सम्राट ने 11 रन बनाए, अमित जौहरी ने 2, गौरव-वीर ने 1-1 विकेट लिए। मैन आफ द मैच रितेश सिंह, मैन आफ द सीरीज व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अनपरा लायंस के दिलीप सिंह, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ऊर्जान्चल टाइगर्स के अमित जौहरी, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक काशीमोड़ चैलेंजर्स के गौरव जायसवाल को दिया गया । एपीएल के सचिव विनोद यादव ने बताया कि विजेता टीम को 30 हजार रुपये और ट्राफी भारतीय जन सेवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त राज, अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता योगी हेमंत उपाध्याय द्वारा दिया गया, उपविजेता टीम को थाना अनपरा प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह व उपनिरीक्षक अशोक सिंह द्वारा दिया गया । इस प्रतियोगिता मेंअनपरा क्षेत्र की कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया जो ऑक्शन के तहत गठन किया गया था इस मौके पर विन्ध्य यादव, रविकांत गोंड, सुनील, जितेंद्र, संजीव, विशाल, संतोष, अम्पायर सुनील गुप्ता, अमन सिंह, स्कोरर आशु,रवि गुप्ता, सचिदानंद,राजू, शिवम आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App