सोनभद्र

म्योरपुर निवासी से इंजीनियरिंग कालेज मे एडमिशन का झासा दे 10 लाख का साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास अग्रहरि) म्योरपुर निवासी से इंजीनियरिंग कालेज मे एडमिशन का झासा दे 10 लाख का साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस को बड़ा सफलता प्राप्त हुआ है। आवेदक ज्ञान प्रकाश पुत्र बृजेन्द्र कुमार निवासी देवरी किरबिल म्योरपुर द्वारा सूचना दिया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से संपर्क कर वीजेटीआई इंजीनियरिंग कालेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर दो बार मे 10 लाख की ठगी कर लिया था। इस सूचना के आधार पर थाना साइबर क्राइम पर मुकदमा अपराध संख्या 11/2025 धारा 318(4) BNS व 66(D) IT Act पंजीकृत किया गया था।

साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा सतत तकनीकी निगरानी, डिजिटल ट्रेसिंग एवं प्रभावी जांच के माध्यम से अभियुक्त रवि मोहन सिंह राठौरा पुत्र मोहन सिंह राठौरा निवासी 3D 34 विज्ञान नगर, कोटा हाल पता– श्री राजविला लेफ्ट घुसारी कालोनी, कोथरूड पुणे को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एडमिशन से संबंधित विभिन्न दस्तावेज, बैंक पासबुक, चेकबुक, तथा फर्जी एडमिशन फार्म आदि बरामद किए गए हैं।साइबर पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से फ्राड की 10 लाख वादी के बैंक खाते में वापस कराया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्र0नि0 सदानंद राय, साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र
2. हे0का0 शिवनंदन सिंह, साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र
3. का0 हृदेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र
4. का0आप0 विकास मौर्य, साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App