सोनभद्र

बैंक का बजा सायरन चोर घुसे होने की अफवाह सूचना पर पहुची पुलिस की भारी फोर्स

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग मारकुंडी मे देर रात इंडियन बैंक शाखा मारकुंडी मे अचानक बैक का सायरन बज गया। इस दौरान स्थानीय लोगो मे अफरा तफरी मच गयी।कुछ लोगो ने बैक मे चोर होने की अफवाह उड़ा दी। सूचना पर महज दो मिनट के अंदर रात्री गश्त पर मारकुंडी क्षेत्र मे ही मौजूद प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह, गुरमा चौकी प्रभारी योगेन्द्र पांडेय एंव पीआरपी 112 तत्काल बैक छत पर चढ़कर की घेराबंदी कर दी, इस दौरान बैक के सभी खिड़की ताले चेक किया गया तो सभी ठीक पाया गया, बैक के असिस्टेंट मैनेजर एंव बैक के कर्मचारीयो को बुलाकर बैक का ताला खोलवाकर चेक किया तो मात्र तकनीकी फाल्ट से महज सायरन बजना पाया तब पुलिस एंव बैक के कर्मचारियो ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौजूद लोगो ने पुलिस की कार्य प्रणाली को सराहना की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App