सोनभद्र

सोनभद्र मे टेलीग्राम के जरिये गेम खेलने के समय हुआ 45 लाख का फ्राड

सोनभद्र सोनभद्र मे टेलीग्राम के जरिये गेम खेलने के समय हुआ 45 लाख का फ्राड। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति से आनलाइन गेम खेलने के दौरान लगभग 45 लाख के लगभग का फ्राड करने का मामला प्रकाश मे आया है। जहा पुलिस आनलाइन फ्राड को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है वहीं कुछ लोगों को ऐसी फ्राड कंपनियां झांसा देने से बाज नही आ रही है।

मामला घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मधका का हैं जहां एक व्यक्ति धन दुगुना के झांसे में आ गया और लगभग 45 लाख के आनलाइन ठगी का शिकार हो गया।स्थानीय पुलिस ने आरोपित बीडीजी गेम विन्जो के मालिक अज्ञात के खिलाफ 318(4)बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।धोखाधड़ी से पीड़ित अशोक पुत्र गोविंद ने पहले आनलाइन पोर्टल पर शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पीड़ित को थाने बुलाकर मुकदमा दर्ज कर लिया।बताया गया कि अशोक टेलीग्राम एप बीडीजी गेम विन्जो के मालिक ने धन दुगुना करने का झांसा दिया था। अलग अलग समय में रुपए जमा कराया गया था। धोखाधड़ी कर साइबर फ्राड के तहत रुपए गायब कर लिए गए। पुलिस पूरे मामले की जाच मे जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App