सोनभद्र

कचहरी के तारीख से लौट रहे युवक रेलवे अंडर पास के डिवाईडर से टकराकर हुई मौत

दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव के रेलवे गेट पर अंडर पास के डिवाइडर से एक अनियंत्रित बाइक सवार टकराकर मौत हो गई। शुक्रवार को देर शाम दुद्धी मुंसिफ कोर्ट से अपना मुकदमा की तारीख से लौट रहे नीरज कुमार उर्फ गोलू 19 पुत्र जय सोनी निवासी म्योरपुर अपनी बाइक से अनियंत्रित होकर टकरा गया। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साथ मे आये दूसरे बाइक से रूपिन जायसवाल व गुलशेर ने ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस से दुद्धी सीएचसी लाया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App