सोनभद्र

बोलेरो पिकअप सहित तीन गौ तस्कर को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) बोलेरो पिकअप सहित तीन गौ तस्कर को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। रायपुर पुलिस द्वारा दीपा पहाड़ी गांव दरमा के रास्ते अधौरा (बिहार) की ओर जा रही एक बोलेरो पिकअप वाहन संख्या UP 64 AT 6082 को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। वाहन में गोवंश को वध हेतु अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए 3 आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 06 राशि गोवंश (बछड़े) बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रामबली निवासी ग्राम भुसौलिया, थाना रायपुर, जिला सोनभद्र इस गिरोह का सरगना है। वह अपने साथियों के साथ विभिन्न स्थानों से गोवंश एकत्र करता है। अभियुक्त विपिन उर्फ मुलायम सिंह रास्ते की लोकेशन व सुरक्षा संबंधी जानकारी अपने साथियों को देता रहता है। इसके बाद साहबान अंसारी, गोविंद विश्वकर्मा तथा शिवाजी पुत्र दिवाकर निवासी ग्राम ककराही, थाना करमा, जनपद सोनभद्र की पिकअप लेकर विभिन्न स्थानों से गोवंशों को लादकर वध हेतु बिहार ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राम स्वरूप वर्मा, थाना रायपुर, सोनभद्र ।
2.उ0नि0 राहुल पाण्डेय, चौकी प्रभारी सरईगढ़, थाना रायपुर, सोनभद्र ।
3.उ0नि0 उदय भान राव, थाना रायपुर, सोनभद्र ।
4.हे0का0 धर्मेंद्र कुमार, हे0का0 विनय यादव, हे0का0 अजय कुमार पाण्डेय, आरक्षी चालक अखिलेश कुमार थाना रायपुर, सोनभद्र ।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रायपुर मु0अ0सं0-145/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा बरामद गोवंश को सुरक्षित गौशाला में भेजा गया है।

*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में गोवंश तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम हेतु नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए जाने एवं इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।*

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया
Download App