सोनभद्र

बिछियारी में पंचायत महोत्सव का आयोजन कर किया जागरूक

कर्मा नृत्य और समसामयिक मुद्दों पर युवाओं ने किया नाटक की प्रस्तुति

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत डुमरहर के बिछियारी स्थित बनवासी सेवा आश्रम के ग्राम निर्माण केंद्र परिसर में गुरुवार को पंचायत महोत्सव और क्षेत्रीय ग्राम स्वराज्य सम्मेलन का आयोजन क्षेत्रीय अध्यक्ष राम सुंदर के अध्यक्षता में किया गया जिसमे 28 ग्राम स्वराज्य सभा के अध्यक्ष,मंत्री और ग्रामीण अगुआ के साथ शिक्षक,शिक्षा मित्र,आंगनवाड़ी, रोजगार सेवक,प्रधान, शामिल रहें। कार्यक्रम में पंचायत को सशक्त बनाने ,पर्यावरण सरंक्षण, मशरूम उत्पादन से स्वावलंबन, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की गई। छात्रों ने शिक्षा के गिरते स्तर, शराब के कारण घर और स्वास्थ्य की बर्बादी,आर्थिक गिरावट को लेकर नाटक प्रस्तुत किया।वही आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कर्मा की प्रस्तुति की गई। केवल दुबे और जगत भाई ने सिंगरौली परिक्षेत्र में औद्योगिक विकास से उपजी समस्या को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए चेतावनी दी कि लाख की तरह मनुष्य भी बांझपन का शिकार हो जायेगा।कहा कि क्षेत्र का कैरिंग कैपेसिटी का आकलन होना चाहिए। इश्वी पांडेय ने आश्रम की गतिविधियों की चर्चा की।साथ ही पलायन रोकने के लिए गांव में रोजगार सृजन की वकालत की। लड़कियां सिलाई से रोजगार सृजन कर सकती है। वनाधिकार के राज्य कमेटी के सदस्य, देवनारायण खरवार ने पंचायत को मजबूत बनाने,वनाधिकार ,की चर्चा की और कहा कि वनाधिकार को लेकर रुकी फाइलों का निस्तारण जल्द होना चाहिए।कार्यक्रम को प्रदीप पाण्डेय,दिल बरन, राम कुमार ,सोमारु राम, बाबूलाल,संगीता, आदि ने संबोधित किया। पंचायत में सक्रिय भूमिका के लिए रेखा देवी, सहित 8 स्वयं सेवकों को सम्मानित किया गया। संचालन शेर सिंह ने किया

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App