सोनभद्र

पहले खाई सल्फॉस की गोली, दुबारा ब्लेड से गला रेता

दुद्धी। एक युवक ने अपना दरवाजा बंद कर पहले खाया सल्फॉस की गोली उसके बाद ब्लेड से अपना गला खुद को रेतकर आत्महत्या कर लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र के घोरपा गांव का है। युवक रमाकांत यादव 22 पुत्र जय कुमार यादव निवासी धोरपा सुबह खाना पीना अच्छे से करने के बाद घर मे ही था। पिता राजगीर मिस्त्री का काम करने बाहर गए हुए थे। माँ धान के खेत मे गई हुई थी। रमाकांत अपने घर के अंदर दरवाजा बंद करके सल्फॉस के छः गोली खाकर अपने से एक ब्लेड लेकर खुद के गला को रेतकर लहूलुहान कर लिया। उक्त घटना के बाद अपने जीजा को आपबीती बताई। जीजा ने घर के परिजनों को फोन पर सूचना दिया। घर के परिजनों ने लहूलुहान देखकर भौचक रह गए। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सीएचसी दुद्धी लाया। जहाँ चिकित्सक डॉ शाह आलम अंसारी ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिला अस्पताल के लिए निकलते ही एम्बुलेंस में युवक ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने घटना की सूचना मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App