सोनभद्र

लकड़ी लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ कर वन विभाग ने किया सीज

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) वन रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोर्गी वन ब्लाक में फैले विशाल जंगलों में लगे हरे हरे पेड़ जामुन, अर्जुन, आसन, साखु के वृक्षों की नई-नई निकलने वाली वृक्षों के टहनियों (साख तरासी) को अवैध रूप से काटकर कोर्गी बालू साइड पर रास्ता बनाने के लिए ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को रेंजर के नेतृत्व में वन कर्मियों ने पड़कर वन अधिनियम की 1927 की धारा 5/26 एवं वन उपज अभीवहन नियमावली 1978 की धारा 41/42 के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया। मौके से ट्रैक्टर ड्राइवर चंदन कुशवाहा व अवधेश कुशवाहा पुत्र बाऊल कुशवाहा, अनिल कुशवाहा पुत्र जवाहर कुशवाह निवासी कोर्गी मौके से भागने में सफल रहे।
वन दरोगा अवधेश प्रसाद ने बताया कि वन रेंज के अंतर्गत बहने वाली कनहर नदी पर ग्राम पंचायत कोर्गी में बालू बिक्री का साइड खुल गया है ठेकेदारों के द्वारा बालू साइड तक जाने के लिए बनाए जा रहे रास्तों में गांव के लोगों के द्वारा अवैध रूप से वन रेंज कोर्गी वन ब्लॉक से नई-नई वृक्षो को काटकर ले जाने की सूचना मिली जिस पर आज अवैध रूप से वृक्षों की कटान करके ले जा रहे दो ट्रैक्टर को पकड़ कर वन अधिनियम के तहत सीज की कार्रवाई की गई है मौके से ड्राइवर भागने में सफल रहा। इस दौरान वन दरोगा कन्हैया लाल, वनरक्षक रविंद्र कुमार यादव, पंकज कुमार वर्मा मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App