सोनभद्र

दीपावली से पूर्व नगर में सफाई, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था का ई.ओ. ऋचा यादव द्वारा औचक निरीक्षण

दीपावली पर्व के मद्देनजर नगर पंचायत पृथ्वीगंज में अधिशासी अधिकारी ऋचा यादव द्वारा नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर में साफ-सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था स्ट्रीट लाइट आदि, छिड़काव, तथा शुद्ध पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया।

ई.ओ. ऋचा यादव ने संबंधित सफाई कर्मियों एवं जलकल विभाग के मातहतो को निर्देशित किया कि दीपावली के पूर्व समस्त वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए, नालियों की नियमित सफाई हो तथा जल जमाव की स्थिति बिल्कुल न बनने पाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नागरिकों को शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध हो।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुछ स्थानों पर सफाई कार्य में लापरवाही पर नाराजगी भी व्यक्त की तथा मौके पर ही आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

ई.ओ. ऋचा यादव ने कहा दीपावली प्रकाश और स्वच्छता का पर्व है। नगर पंचायत का प्रयास है कि नागरिकों को एक स्वच्छ, रोशन और सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाए, जिससे वे त्यौहार को हर्षोल्लास से मना सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App