सोनभद्र

फ़िल्म के माध्यम से डीएवी की छात्राओं को किया गया जागरूक

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित *मिशन शक्ति फेज –5* ‘सशक्त नारी- समृद्ध प्रदेश’ के तहत छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को लघु फिल्मों के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दिया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने थाना बीजपुर के थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में पधारे उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे, महिला दीवान उमावती एवं अमित कुमार का विद्यालय प्रांगण में स्वागत एवं अभिनन्दन किया। तत्पश्चात पुलिस कर्मियों द्वारा विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक अरूण कुमार सिंह के साथ लघु फिल्में दिखाकर शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं को कानूनी सुरक्षा की जानकारी दी गई। लघु फिल्मों से साइबर अपराधों, उनके परिणामों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी मिली। छात्राओं को इन फिल्मों के माध्यम से उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।

महिला दीवान उमावती ने बताया कि यदि घर से विद्यालय तक कहीं भी छात्राएं असुरक्षित महसूस करती हैं तो हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पुलिस की मदद अवश्य प्राप्त करें। छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 1098, 102 की जानकारी दी गई तथा दीवान अमित कुमार द्वारा साइबर सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। लघु फिल्मों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि साइबर अपराधी महिलाओं को शिकार बनाने का विशेष रूप से प्रयास करते हैं। उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़, अश्लील वीडियो, मैसेज आदि भेजकर उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जाता है। अज्ञात ईमेल या लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए; इससे आपका एकाउंट खाली हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत जानकारी आनलाईन साझा करने से भी बचना चाहिए। मजबूत पासवर्ड का प्रयोग भी साइबर अपराधियों से बचाता है। लघु फिल्मों से यह सीख मिली कि अपराध होने की स्थिति में महिलाओं को तत्काल पुलिस की मदद लेनी चाहिए। उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे ने कहा कि पुलिस हमेशा छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। अंत में शिक्षक अनन्त मोहन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया; साथ हीं थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं के साथ वरिष्ठ शिक्षिका समता सिंह, रंजना सिंह, शगुफ्ता शबनम, सोनी कुमारी, बबिता कन्नौजिया, ज्योत्सना यादव, माधुरी यादव, अनामिका त्रिपाठी, आकृति पांडे, अलीशा सिंह, स्मृति सिंह, श्रद्धा ठाकरे
आदि शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App