सोनभद्र

ढाई अरब रुपए की लागत से जुगैल ग्राम पंचायत का होगा समग्र विकास

जुगैल ग्राम पंचायत जन जाति समग्र विकास योजना के लिए चयनित

सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

जुगैल ग्राम पंचायत जन जाति समग्र विकास योजना के लिए चयनित हुई है, जिसमें जल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के लिए कार्य योजना बनाई गई है। जिले की सबसे ज्यादा आबादी और बड़ा क्षेत्रफल वाले ग्राम पंचायतों में एक जुगैल ग्राम पंचायत का चयन जनजाति समग्र विकास के रूप में राज्य और केंद्र सरकार ने किया है।

यह प्रदेश की पहली ग्राम पंचायत होगी

जहां आदिवासी बाहुल्य गांव के लिए विकास की गंगा बहाने के साथ लोगों के आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को बढ़ावा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, खेल कूद, कुपोषण मुक्ति गांव बनेगा। इसके लिए ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने ढाई अरब की योजना बनाई है और दो दिन बाद यह योजना केंद्र सरकार के पास दिल्ली भेज दी जाएगी।

विकास की प्रमुख योजनाएं
60 ट्यूबल और 15 पानी टंकी का निर्माण
– 4500 सोलर लाइट और 100 स्ट्रीट लाइट का लगवाना
– 70 किमी पक्की सड़क और 50 किमी कच्ची सड़क का निर्माण
– एक राजकीय डिग्री कॉलेज, तीन इंटर कॉलेज और तीन प्राथमिक विद्यालय का निर्माण
– 4 बड़े बांध का निर्माण और जल संरक्षण
– 2500 नए जॉब कार्ड और 4500 लोगों को नया मकान
– 3 पीएचसी, 3 आंगनवाड़ी केंद्र और 4 नए कोटे की दुकान का निर्माण
– मिनी खेल मैदान और अनाज भंडारण के लिए योजना

ग्राम प्रधान ने बताया कि चार बड़े बांध से जल संरक्षण और पेयजल की समस्या दूर होगी साथ ही जिरही माता धाम का सुंदरीकरण का काम शामिल है। डिग्री कॉलेज खुलने से लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा जो कालेज 30 किमी दूर होने से उच्च शिक्षा से मजबूरन वंचित हो जाती थी।

वनाधिकार की फाइलों का निस्तारण
जुगैल जनजाति समग्र विकास योजना के लिए चयनित होने से 12 सौ वनाधिकार की फाइलों का निस्तारण भी होगा और 12 सौ किसानों को वनाधिकार का पट्टा मिलने की पूरी उम्मीद है। जो वर्षों से वन भूमि पर काबिज है और खेती बारी कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत की जानकारी
जुगैल ग्राम पंचायत की वर्तमान आबादी 65 हजार के लगभग है और इसमें 75 टोले तथा 15 वार्ड शामिल हैं। दर्जनों पहाड़ियों के बीच इस गांव की लंबाई लगभग 32 किमी और चौड़ाई 20 किमी है। यहां मुख्य फसल मोटे अनाज के साथ अरहर, चना, बाजरा, सरसों की फसल होती है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया
Download App