सोनभद्र

साइबर ठगों ने चालक से नौ हजार रुपये उड़ाए

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
मयोरपुर थाना क्षेत्र के खैराही निवासी व्यक्ति जो पेशे से चालक है से साइबर ठग द्वारा नौ हजार की ठगी कर लिया, भुक्त भोगी ने ऑनलाइन साइबर सेल मे शिकायत दर्ज करा मयोरपुर थाने को सूचित कर ठगी गयी रकम वापस कराये जाने की गुहार लगाई है.
उक्त गांव निवासी सुजीत कुमार पाण्डेय के मोबाईल पर मैसेज केद्वारा दस हजार रूपये जमा होने की सूचना दे ठग ने स्वयं को खान ड्राइवर होना बता कहा कि भूल से दस हजार रूपये आप के खाते मे डाल दिया हूँ, मेरे खाते मे वापस भेज दीजिये, सुजीत ने मैसेज पढ़ ठग की बात पर भरोसा कर लिया तथा तीन बार दो हजार, एक बार तीन हजार की रकम कुल नौ हजार रूपये वापस भेज दिया फिर बैलेंस देख ते ही पैरो तले जमीन सरक गयी, ठगी की आशंका होते ही मंगलवार को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा थाने पर गुहार लगाई है

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App