सोनभद्र

सरेराह मोबाइल लूट से दहला चोपन खाकी पर उठे सवाल थाने से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े घटना

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन नगर के बीचोंबीच मंगलवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंदिर जा रही महिला का मोबाइल बाइक सवार दो उच्चकों ने सरेराह छीन लिया। घटना न सिर्फ नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है बल्कि यह भी दिखाती है कि खाकी का खौफ अब अपराधियों के सिर से उतर चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर की निवासी अमिता भाटिया और नीर बंसल मंगलवार की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच स्थानीय कैलाश मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थीं। जैसे ही वे मुख्य बाजार से ओवरब्रिज के साइड वाले रास्ते की ओर बढ़ीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक आए और महिला का मोबाइल झपट कर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने घटना स्थल के समीप ओवरब्रिज के दूसरे छोर पर स्थित पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज खंगालने का प्रयास किया, तो यह जानकर हैरान रह गई कि वहां CCTV कैमरा लगा ही नहीं था।
जबकि पेट्रोल पंप नियमों के तहत CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य है। सवाल उठता है कि आखिर बिना सुरक्षा कैमरे के पेट्रोल पंप कैसे संचालित हो रहा है, और संबंधित विभाग ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की?
सूत्रों की मानें तो हाल के दिनों में नगर में इस तरह की झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त महज औपचारिकता बनकर रह गई है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

घटना स्थल नगर का सबसे व्यस्त इलाका है जहां रेलवे रामलीला मैदान, सब्जी मंडी, कैलाश मंदिर और रेलवे कॉलोनी जैसे प्रमुख स्थान मौजूद हैं। यही नहीं, आसपास कई रेलवे अधिकारी और उनके परिवार भी निवास करते हैं। बावजूद इसके, इतनी भीड़-भाड़ वाले इलाके में शाम के वक्त लूट की वारदात होना पुलिसिंग की पोल खोलता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब शहर के बीचो बीच इस तरह की वारदात हो सकती है, तो आम लोग कैसे सुरक्षित महसूस करें। नगर में अब डर और अविश्वास का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि अगर अपराधियों पर नकेल नहीं कसी गई, तो आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं आम हो जाएंगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App