सोनभद्र

अजगर ने जंगली बिल्ली को निगला, वन विभाग  ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

दुद्धी। रेनुकूट वन प्रभाग क्षेत्र के वन क्षेत्र बघाडू के करमडाड़ टोला में अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सोमवार को दोपहर में धान की लगे फसल में एक जंगली बिल्ली को अजगर ने अपना निवाला बना लिया था। अजगर देखते ही ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने अजगर निकलने की सूचना पर वन विभाग को सूचित किया। जिसके बाद अजगर देखे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगली बिल्ली को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। अजगर के पेट से जंगली बिल्ली को मौत की हालात में निकाला। वन दरोगा विशाल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग के दरोगा लवलेश सिंह, लालचंद, धर्मदेव मौर्य ने घटना स्थल पहुँच कर 10 फिट का अजगर देखकर होश उड़ गए। किसी तरह अजगर को धान के फसल से बाहर करीब 10 फिट के अजगर को निकाला। और रेस्क्यू कर गोहड़ा के जंगल में मुड़गुड़ी पहाड़ के समीप छोड़ दिया गया। जिसके बाद लोगों ने रहात की सांस ली।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App