सोनभद्र

अनपरा प्रीमियर लीग सीजन 4 दिन रात्रि टेनिस चौका क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज

अनपरा/सोनभद्र अनपरा कालोनी के आपरेटिंग मनोरंजन केंद्र में अनपरा प्रीमियर लीग सीजन 4 दिन रात्रि टेनिस चौका क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन 9 अक्टूबर को प्रारम्भ हो गया जिसका उद्घाटन समाजसेवी संजय उपाध्याय एवं भारतीय जन सेवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय सहसंयोजक काशी क्षेत्र भाजपा हेमंत राज के द्वारा फीता काटकर किया गया । अनपरा प्रीमियर लीग के अध्यक्ष हेमंत उपाध्याय, सचिव विनोद यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों का आक्शन के तहत गठन किया गया है जिसमें फाइनल सहित कुल 50 मैच खेले जाएंगे प्रतिदिन 5 मैच खेले जाएंगे फाइनल मैच 17 अक्टूबर को खेला जायेगा ।
पहले मैच में ऊर्जान्चल टाइगर्स ने काशीमोड़ चैलेंजर्स को हराया जिसके मैन ऑफ द मैच कप्तान सोनू पनिका रहे, दूसरे मैच में रेहटा वारियर्स ने अनपरा लायंस को हराया जिसके मैन ऑफ द मैच सुनील गुप्ता रहे, तीसरे मैच में रेनुसागर हिंदुस्तानी ने कुबरी फाइटर्स को हराया जिसके मैन ऑफ द मैच अविनाश सिंह रहे, चौथे मैच में डिबुलगंज सुपरस्टार्स ने औड़ी इंडियंस को हराया जिसके मैन ऑफ द मैच कप्तान तनु रहे एवं पांचवे मैच में परासी सुपरकिंग्स ने ककरी महाराजा को हराया जिसके मैन ऑफ द मैच कप्तान अशोक सम्राट रहे ।
इस मौके पर विन्ध्य यादव, ज्ञानेंद्र पटेल, रविकांत गोंड, पंकज सिंह, अभिषेक पांडेय आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App