सोनभद्र

महिला सशक्तिकरण के लिए साइबर सुरक्षा भी आवश्यक – नरेंद्र कुमार सिंह

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहन्द परिसर में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बीजपुर थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में साइबर सुरक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स सूर्य प्रताप सिंह, आदित्य चौधरी, अदालत पाल एवं प्रशांत शाही ने थानाध्यक्ष को सलामी दिया। तत्पश्चात स्काउट ताली के बीच प्राचार्य राजकुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर थानाध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि “सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश के तहत मिशन शक्ति फेज — 5 जारी है। सरकार महिलाओं के उत्थान एवं बेहतरी के लिए कई योजनाएं चला रही है। वृद्धा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना,बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ आदि महत्वपूर्ण योजनाएं हैं।

थानाध्यक्ष ने महिलाओं के लिए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 112, 101, 108, 1098 एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि संकट के समय बालिकाएं इन नंबरों के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती है। बालकों को भी अनुशासन में रहने और अपने बहनों की सुरक्षा का ख्याल रखने हेतु जागरूक किया। उन्होंने साइबर अपराध के बढ़ती घटनाओं की चर्चा करते हुए साइबर ठगी से बचने के विभिन्न तरीके बताए। उन्होंने कहा कि साइबर ठग एआई की मदद से विशेष रूप से महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट एक नया तरीका साइबर ठगों ने अपनाया है । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं के प्रति चिंता जताई है तथा इससे सावधान रहने और साहस से उसका सामना करने को कहा है । उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की जानकारी 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शीघ्र साझा किया करें। उसके बाद दीवान उमावती ने भी बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी ।उमावती ने 1090 वूमेन पावर लाइन तथा 181 वीमेन हेल्पलाइन के बारे में विस्तार जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस हमेशा आपके साथ खड़ी है।आप अपनी सुरक्षा के लिए खुद भी तत्पर रहें, साहसी बनें और संकट से निपटने के लिए जूड़ो कराटे आदि का प्रशिक्षण लें। जब भी संकट का अंदेशा हो तत्काल पुलिस को सूचित करें। अंत में डा आर के झा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में शिक्षिका रंजना सिंह, सौरभ कुमार,सोनी कुमारी, सर्वेश श्रीवास्तव, हर्ष द्विवेदी, नीरज गुप्ता के साथ पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App