सोनभद्र

छोटे भाई का कंकाल देखने आया बड़ा भाई

दुद्धी। बीते सोमवार को रजखड़ घाटी में एक नर कंकाल मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने बरामद कर जांच के लिए भेज दिया। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही बिहार के पटना मोतीपुर निवासी ने अपने छोटे भाई का नरकंकाल देखकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बिहार पटना के मोतीपुर निवासी रोहित पुत्र स्व गोबिंद ने अपने से तीसरे छोटे गायब भाई दुख्खन को पहचान करने के लिए मंगलवार को आया। कोतवाली पुलिस ने नर कंकाल का स्वरूप दिखाते हुए सन्तुष्ट किया। उन्होंने बताया कि डीएनए जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है। रोहित के कुल पांच भाई है। जिसमें तीसरे नम्बर का भाई बीते डेढ़ माह पहले एक गांव के ही लड़की के साथ भागकर शादी रचाई थी। जिसपर लड़की के परिजनों ने आपत्ति किया था। उन्हें इस बात का शक है कि लड़की के साथ हमारे भाइ की हत्या किया गया है। अभी तक दुख्खन का कोई भी जानकारी नही मिली है। नर कंकाल मिलने के बाद पूरी शक लड़की के परिजनों पर ही हो रहा है। डीएनए जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। यह पूर्ण रूप से ऑनर किलिंग है। इस तरह की घटना को लेकर क्षेत्र में प्रशासन व मृतकों की चर्चा तरह तरह की किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App