सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान देवेंदर पुत्र सतेस और इंद्रराज पुत्र शिव सागर के रूप में हुई है। दोनों युवक रेनुकूट से आ रहे थे, जब श्री राम डिग्री कॉलेज रासपहरी के पास उनकी मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई।दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेनुकूट से अपने घर पड़री ग्राम पंचायत के (कमरीडार टोला )की ओर जा रहे थे। श्री राम डिग्री कॉलेज रासपहरी के पास पहुंचने पर उनकी मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App