सोनभद्र

जिले के तेज तर्रार दरोगा कमल नयन दुबे की नेक पहल फ्राड तरीके से 16250 ₹ निकाले गये को भुक्तभोगी को वापस कराया

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि) जिले के तेज तर्रार दरोगा कमल नयन दुबे की नेक पहल फ्राड तरीके से 16250 ₹ निकाले गये को भुक्तभोगी को वापस कराया।

आवेदक अभय नारायन पुत्र तेजबली सिंह निवासी कुण्डाडीह म्योरपुर के खाते से पैसा बिना उसकी जानकारी के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवेदक के बैंक खाते से 16250 को किसी अज्ञात खाते मे ट्रांसफर कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना म्योरपुर की साइबर टीम द्वारा आवेदक से फ्राड के सम्बन्ध मे पूछताछ कर एंव ट्रांजैक्शन से सम्बन्धित आवश्यक कागजात लेकर तत्काल साइबर पुलिस पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराया था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दुद्धी क्षेत्रसधिकारी राजेश राय के पर्यवेक्षण मे थाना म्योरपुर की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्रॉड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से ट्रांजैक्शन से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बन्धित बैंक को ईमेल करके आवेदक की फ्राड हुआ 16250 को आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। आवेदक द्वारा म्योरपुर पुलिस और साइबर टीम का प्रशंसा किया।

धनराशि वापस कराने वाली टीम
01. थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
02. का0 प्रेम प्रकाश साइबर हेल्प डेस्क थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
03. म0 का0 अलोप रानी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App