सोनभद्र

भाजपाइयों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी श्रद्धांजलि

सोनभद्र( विकास द्विवेदी)

राबर्ट्सगंज नगर स्थित राजा शारदा महेश इंटर कालेज परिसर में भाजपाइयों ने आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई। परिसर में महर्षि वाल्मीकि की उनकी प्रतिमा पर अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आयोजित गोष्ठी में महर्षि वाल्मीकि के उपदेशों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज में समानता, न्याय और ज्ञान का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि उनका जीवन परिश्रम, शिक्षा और सदाचार से हर व्यक्ति को समाज में सम्मान प्राप्त करने की सीख देता है।डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने ही भगवान राम का दुनिया से परिचय कराया था और समाज के प्रत्येक नागरिक को रामायण के मानवीय मूल्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके उपरांत सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने सहभोज किया। अजीत रावत ने बताया कि यह कार्यक्रम करीब दस वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और आगे भी निरंतर चलता रहेगा। भाजपा सभी समाज के लोगों का सम्मान करती है। जिससे आज प्रदेश व देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। इस मौके पर भाजपा शहर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, अनुपम त्रिपाठी, ध्रुव कांत द्विवेदी, आलोक रावत, अशोक भारती, संजय पासवान, संतोष भारती, आशा रावत, रजनीश रघुवंशी, सुनीता भारती आदि मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App