सोनभद्र

राजस्थानी गरबा नाइट में उपस्थित सभी अतिथियों, दर्शकों, भाग लेने वालों, पुलिस कर्मियों, मीडिया कर्मियों और प्रायोजकों का आयोजक ने जताया आभार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा और रानी सती दादी भक्त महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में डीआर ड्रीम्स राबर्ट्सगंज में आयोजित हुए राजस्थानी गरबा नाइट कार्यक्रम
डांडिया कार्यक्रम के बाद आयोजक ने उपस्थित हुए सभी लोगों, जैसे अतिथि, दर्शकों, भाग लेने वालों, पुलिस कर्मियों, मीडिया कर्मियों और प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम समापन के अगले दिन बैठक आयोजित हुई। जिसमें मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला की शाखाध्यक्ष अध्यक्ष रितु जालान ने कहा कि डांडिया नाइट का कार्यक्रम आप सबके सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आभार कार्यक्रम की सफलता के लिए समुदाय की भागीदारी को स्वीकार करने और भविष्य के आयोजनों के लिए सकारात्मक संबंध बनाने हेतु किया जाता है। रानी सती दादी भक्त महिला मंडल की अध्यक्ष अध्यक्ष अनीता थर्ड ने कहा कि डांडिया कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देना था, जिसे सफल रूप से पूरा करने पर सभी को खुशी है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने और लोगों का भरपूर समर्थन पाने की उम्मीद जताई है। आयोजक ने अंकिता केजरीवाल, रंजना अग्रवाल, शीला जैन, दीप्ती केडिया, अनीता कनोडिया, प्रतिभा कनोडिया, चित्रा जालान, ज्योति मित्तल, सुनिता झुनझुनवाला, बॉबी जालान, रिंकी जालान, ममता जालान, मीरा केडिया, शशि केडिया, दीपा मेहता, उमा जैन, पूजा अग्रहरि, कीर्ति द्विवेदी, माला सिंह, सिम्पल सोनी समेत तमाम पदाधिकारी, प्रतिभागी, दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App